• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर-अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी, CCTV में कैद वारदातः हैंडल लॉक तोड़कर बाइक ले गया; इलाज करवाने के लिए आए थे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 13, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-पाली शहर में पुलिस लाइन के सामने स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। बाइक चोरी की वारदात अस्पताल और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में एक अज्ञात युवक बाइक का हैंडल लॉक तोड़कर उसे ले जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।इलाज करवाने गए, पीछे से बाइक चोरी

बाइक मालिक महावीर ने बताया- रविवार को उसके मामा सुरेश माली बाइक लेकर इलाज करवाने के लिए शहर के एक निजी अस्पताल गए थे। उन्होंने बाइक अस्पताल के बाहर पेड़ की छाया में खड़ी की और अंदर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे बाहर आए तो बाइक वहां नहीं मिली।

CCTV फुटेज में नजर आया आरोपी

बाइक गायब मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल सहित शहर के अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक अज्ञात युवक बाइक का हैंडल लॉक तोड़कर उसे ले जाता दिखाई दिया। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और बाइक बरामद करने के प्रयास कर रही है।

Previous Post

तखतगढ-नगरपालिका मे नवनिर्वाचित दंपति पार्षद जोडे का बम्बई प्रवासी बंधुओ ने किया सम्मान

Next Post

सिरोही-तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 5 साल का मासूम घायलः स्कूल से घर जाते समय हुआ हादसा, गंभीर हालत में इलाज जारी

Next Post

सिरोही-तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 5 साल का मासूम घायलः स्कूल से घर जाते समय हुआ हादसा, गंभीर हालत में इलाज जारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page