PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के चामुंडेरी ग्राम से मेघवाल समाज के दहिया परिवार के श्रद्धालुओ का पैदल जत्था आराध्य कुलदेवी श्री चामुंडा माताजी मुंडाराधाम के लिए पैदल रवाना हुए ।
दहिया परिवार के श्रद्धालुओ का पैदल जत्था आराध्य कुलदेवी श्री चामुंडा माताजी मुंडाराधाम के लिए पैदल रवाना होने पर ग्रामीणों ओर समाज बंधुओं ने स्वागत कर माताजी के जयकारों के साथ रवाना किया।
यात्रा से पूर्व श्रदालुओ ने ग्राम स्थित मां चामुंडा के मंंदिर में पूजा अर्चना कर हाथों में लाल ध्वज लेकर ” जय माता दी ” के जयकारें लगाये और सभी ने मां चामुंडा जी से सुख -समृद्धि और खुशहाली की कामना की । इस अवसर पर सभी बुजुर्गो , महिलाओं, बच्चों और युवकों में अपार श्रद्धा,भक्तिभाव और उत्साह दिखा।




