• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शराब के लिए रुपए नहीं दिए तो युवक पर हमलाः पत्थरों और चाकू से किए वार, 3 बाइक पर आए 10 बदमाशों ने लूटे 2 हजार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 12, 2026
in Local
0
शराब के लिए रुपए नहीं दिए तो युवक पर हमलाः पत्थरों और चाकू से किए वार, 3 बाइक पर आए 10 बदमाशों ने लूटे 2 हजार

PALI SIROHI ONLINE

डूंगरपुर-डूंगरपुर के दोवड़ा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर तीन बाइक पर आए करीब 10 बदमाशों ने दामड़ी गिरदावर के बेटे को रास्ते में रोककर हमला कर दिया।

आरोपियों ने पत्थरों से मारपीट की और चेहरे पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद उसकी जेब से 2 हजार रुपए नकद निकाल लिए। जब आरोपियों ने और रुपए मांगे तो पीड़ित से QR कोड के जरिए ऑनलाइन 1 हजार रुपए भी ट्रांसफर करवाए।

पीड़ित राहुल परमार (27) निवासी पाल मांडव की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आईटीआई कॉलेज से लौटते समय रास्ता रोका

रिपोर्ट के अनुसार, राहुल परमार 8 अक्टूबर को सागवाड़ा आईटीआई कॉलेज से अपने गांव पाल मांडव लौट रहा था। शाम के समय हड़मतिया से आगे मोटवाला तालाब चौराहे के पास पीछे से तीन बाइक पर आए करीब 10 बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने शराब पीने के लिए रुपए मांगे। राहुल ने रुपए देने से मना किया तो बदमाशों ने पत्थरों से हमला कर दिया और उसके चेहरे पर चाकू से वार किया।

जेब से निकाले 2 हजार, QR कोड से भी वसूले रुपए

मारपीट के बाद आरोपियों ने राहुल की जेब की तलाशी लेकर 2 हजार रुपए नकद निकाल लिए। इसके बाद उन्होंने और रुपए मांगे, लेकिन राहुल के पास नकदी नहीं थी। इस पर उसने आरोपियों से QR कोड देने को कहा। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए उससे 1 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए गए। ट्रांजेक्शन आईडी पर खाताधारक का नाम साहिल परमार दिखाई दिया।

पिता के साथ थाने पहुंचकर दी रिपोर्ट

राहुल ने किसी तरह आरोपियों को समझाकर वहां से निकलने का रास्ता बनाया और घर पहुंचा। इसके बाद उसके गिरदावर पिता उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। इलाज करवाने के बाद राहुल अपने पिता के साथ दोवड़ा थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या, आरोपी भीलवाड़ा से पकड़ा: दोस्तों के मोबाइल से करता था घरवालों को कॉल; होटल में किया था हमला

Next Post

सिरोही में दो युवतियों ने कीटनाशक पीयाः ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, होश आने के बाद ICU में इलाज जारी

Next Post

सिरोही में दो युवतियों ने कीटनाशक पीयाः ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, होश आने के बाद ICU में इलाज जारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page