• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड-दो सड़कों में 7 लोग घायलः दो बाइकों की भिड़ंत, एक स्लिप, सिर और पैरों में गंभीर चोट आई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-आबू रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल सात लोग घायल हो गए। इनमें से पांच लोग दो बाइकों की टक्कर में घायल हुए, जबकि दो अन्य एक बाइक के फिसलने से चोटिल हुए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।

पहला हादसा शहर के निकट गिरवर में ढूंढाई फली के पास हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में सुमन सिंह, आरती कुमारी, बासुरी, कानाराम और सीमा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके कंधे, सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही गिरवर चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। चालक फतू भाई और ईएमटी संजय ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

शहर के चांदमारी से हाईवे पर चढ़ते समय एक बाइक फिसल गई। इस हादसे में सुमेर सिंह और सरुप कंवर को गंभीर चोटें आईं। इस घटना की जानकारी मिलने पर भी 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

Previous Post

रेवदर-ब्लॉक CMO को जान से मारने की धमकी: निजी अस्पताल सीज करने पर शराब तस्कर ने धमकाया, मांगी पुलिस सुरक्षा

Next Post

पाली-रामासिया में 501 पेटी शराब की नष्ट, पंजाब निर्मित शराब की थी जब्त

Next Post

पाली-रामासिया में 501 पेटी शराब की नष्ट, पंजाब निर्मित शराब की थी जब्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page