PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने, दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने और पीड़िता के परिवार से ज्वेलरी और नकदी लेने का आरोप है।
पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा और वृत्ताधिकारी गौतम जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी को दस्तयाब कर पूछताछ एवं अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया।
पहले भी पॉक्सो एक्ट का आरोपी
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने थाने में मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। गिरफ्तार आरोपी जालोर जिले का रहने वाला हैं। आरोपी पूर्व में पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में चालानशुदा है। कार्रवाई में थानाधिकारी रामेश्वर भाटी, सहायक उपनिरीक्षक रामू राम, कांस्टेबल राकेश कुमार, सुरेन्द्र कासनियां और विजय कुमार शामिल रहे।




