• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबुरोड- मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध की मांगः बजरंग दल ने नगर पालिका अध्यक्ष से की 9 दिन रोक की अपील

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 11, 2026
in Local
0
आबुरोड- मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध की मांगः बजरंग दल ने नगर पालिका अध्यक्ष से की 9 दिन रोक की अपील

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबू रोड में बजरंग दल ने नगर पालिका अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें नवरात्रि के नौ दिनों तक नगर पालिका क्षेत्र में मांस और मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।

संगठन ने कहा – नवरात्रि सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इन नौ दिनों में श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा, व्रत और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। ऐसे में लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगाई जाए। सफाई व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील की गई।

ज्ञापन में नगर पालिका प्रशासन से मांग की कि भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नियमों के हिसाब से उचित फैसला लिया जाए।

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष अमित जी, मंत्री गोविंद मालवीय, बजरंग दल के संयोजक कौशिक लोहार, सह-संयोजक धर्मेंद्र पवार और जयदीप गिरी गोस्वामी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous Post

पाली-अवैध एम.डी.48.78 ग्राम अवैध एम.डी. व बाइक जप्त, हर्षवर्धनसिह उर्फ हनीसिह गिरफतार

Next Post

बागोड़ा-कार भरकर ले जा रहे थे डोडा पोस्तः पुलिस को देखकर गाड़ी दौड़ाई, खेतों में जाकर फंसी; 2 गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page