• March 29, 2026

पाली-बाइक सवार भाइयों को कार ने पीछे से मारी टक्करः सिर के बल गिरने से छोटे की मौत, बड़ा घायल; दोनों रोहट जा रहे थे

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी दी। बाइक सवार दो भाई उछलकर सड़क पर गिरे। हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि बड़ा घायल बुरी तरह घायल हो गया। घटना जिले के रोहट कस्बे में तहसील कार्यालय के पास हाईवे पर हुई।

रोहट SHO पदमपाल सिंह ने बताया- दोनों भाई थानाइलाके के निंबली पटेलान गांव के रहने वाले थे। बाइक छोटा भाई श्रवण पटेल (35) पुत्र मूलाराम चला रहा था। पीछे बड़ा भाई सुरेशचंद्र बैठा था। निंबली पटेलान से दोनों रोहट जा रहे थे।

पीछे से तेज रफ्कार कार ने मारी टक्कर

रोहट में हाईवे पर तहसील कार्यालय के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को तेज टक्कर मारी। श्रवण और सुरेश उछलकर रोड पर गिरे। श्रवण सिर के बल गिरा। दोनों घायल हो गए। मौके पर भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना पर एएसआई रिडमल विश्नोई मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए रोहट हॉस्पिअल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान श्रवण पटेल की मौत हो गई। उसकी बॉडी पुलिस ने हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाई। मामले में जांच की जा रही है।

भाई की बॉडी देख रोया सुरेश

श्रवण रोहट में फल-सब्जी की दुकान चलाता था। अपनी आंखों के सामने भाई श्रवण को दम तोड़ते देख सुरेश का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

You cannot copy content of this page