PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
नारी राष्ट्र का गौरव के तहत युवती सम्मेलन का आयोजित
तखतगढ 10 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) शनिवार को कस्बे के महाराणा प्रताप चौक स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में बेटियों को ‘सशक्त’ बनाने के लिए अखिल भारतीय विधार्थी परिषद इकाई तखतगढ के संयुक्त तत्वावधान मे नारी राष्ट्र का गौरव के तहत युवती सम्मेलन का आयोजित हुआ। देश की प्रगति में नारी शाक्ति की भूमिका को समर्पित इस सम्मेलन
में युवतियो ने संगीत पर नृत्य की उम्दा प्रस्तुतियां दी। बेटियो ने कविताएं प्रस्तुत कर हौसला अफजाही किया। रंगोली से बेटियो को नए जीवन का संचार भरा। इससे पूर्व अतिथियो द्वारा दीप प्रवज्जलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर एबीवीपी जोधपुर छात्रा प्रमुख आशा देवड़ा ने मीडिया से कहा की देश मे भले महिला शक्ति का हिस्सा पुरूषो के बराबर है।लेकिन धरातल पर आज भी बैकवर्ड एरिओ मे छात्राए शिक्षित नही हो पाती है। महिलाए शिक्षित होकर अंतरिक्ष तक पहुंच जाती है। तो उनको जागरूक करने के लिए सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में नपा अध्यक्ष श्रीमती जयश्री नामा ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में पार्षद सुरेश कुमार,गीता सोमपुरा, श्रीमती शिल्पा कुमावत,श्रीमती विमला सेन, वीणा रावल, भावना बहन, अंकिता नामा,व पाली विभाग छात्रा प्रमुख राणिका जोशी,प्रधानाचार्य पृथ्वीराज,साहील माली मौजूद रहे।






