PALI SIROHI ONLINE
अमृत सिंह रावणा राजपूत
आहोर विधायक कार्यालय में नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष प्रकाशचंद टेलर का मण्डल अध्यक्ष बनने पर किया स्वागत
आहोर। आहोर विधायक कार्यालय में नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष बागरा प्रकाशचंद टेलर का मण्डल अध्यक्ष बनने पर फूलमाला पहनाकर एवं मुंह मीठा कर स्वागत किया गया। इसी बीच सदस्यता अभियान आहोर विधानसभा संयोजक बिशन सिंह सोलंकी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संगठन चुनाव मे पूर्ण पारदर्शिता के साथ चुनाव सम्पन्न कराया है पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओ को दायित्व दिया गया है यें सभी मण्डल अध्यक्ष अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण समर्पण के साथ करेंगे एवं पार्टी की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे! और संगठन में एक पद पर कार्यकर्ता स्थाई रूप से नहीं होता परिवर्तन होता रहता है, जो नवीन मंडल अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं उन्हें बधाई एवं जो निवृत्तमान मंडल अध्यक्ष हैं उन्हें भी पार्टी के कार्यों से लगातार जुड़कर भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है। हम सभी को मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए निरन्तर कार्य करना है। एक बार पुनः आप सभी को बधाई आप संगठन को निरंतर आगे बढ़ने का कार्य करेंगे यही आशा और यहीं कामना है।
इस दौरान ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश भाटी, युवा मोर्चा नटवर सिंह राजपुरोहित, नरपतसिंह देबावास, अर्जुनसिंह राजपुरोहित, कल्याण सिंह सियाणा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहें ।