PALI SIROHI ONLINE
महावीर मेवाडा
*सांडेराव और आस-पास के क्षेत्रों में कल 4 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी, रखरखाव कार्य के कारण लिया जाएगा ब्लॉक*
सांडेराव। जोधपुर डिस्कॉम के सांडेराव सहायक अभियंता प्रतीक दवे, कनिष्ठ अभीयंता
सुनील कुमार एईएन ने बताया कि , 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) को क्षेत्र में आवश्यक रखरखाव और सुधार कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 7:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी।
33/11 केवी जीएसएस सांडेराव पर होने वाले इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते जीएसएस से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुबह के समय 4 घंटे के लिए बाधित रहेगी।
ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित:
बिजली बंद रहने के कारण सांडेराव मुख्य कस्बा सहित दुजाना, आकदड़ा, खांगड़ी-बांगड़ी, खिंमाड़ा तथा सिदरू-गंगाबेरी और इसके आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि से पहले अपने आवश्यक कार्य निपटा लें।




