PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के नाना कांग्रेस मंडल में पंचायती राज चुनावो के मध्यनजर बाली कांग्रेस नेता याक़ूब मोयला चामुंडेरी को बाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल राजपुरोहित ने याकूब मोयला को पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
गोरतलब है कि याकूब मोयला चामुंडेरी को चुनावी सीजन के अलावा भी आमजनता ग्रामीणों की समस्याओं को समय समय पर उठाते रहने के चलते उनकी सक्रियता से पार्टी ने जिम्मेदारी दी है।
याक़ूब मोयला को नाना क्षेत्र में पंचायती राज चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त करने पर पाली जिला कांग्रेस कमेटी जिला सचिव केसाराम गरासिया एवं सिंगाराम गरासिया, राणाराम गरासिया, एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदस्य मांगीलाल मीणा चिमनपुरा, उमराव सिंह सहित कही कार्यकर्ताओ ने याकूब मोयला को पंचायती राज चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त होने पर माला पहनाकर स्वागत कर दी बधाई।




