• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, पति की मौतः पत्नी गंभीर घायल, ट्रक ड्राइवर फरार; अधर देवी पैदल जाते समय अनादरा रोड पर हुआ हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 10, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही में शुक्रवार देर शाम कांडला राजमार्ग पर अनादरा रोड स्थित पावर हाउस के पास ट्रक की टक्कर से अधर देवी पैदल संघ में शामिल टांकरिया निवासी नरेश प्रजापत की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी रंजन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों टांकरिया से माउंट आबू स्थित अधर देवी मंदिर जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।सिरोही की तरफ से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, टांकरिया निवासी नरेश पुत्र दानाराम प्रजापत अपनी पत्नी रंजन देवी के साथ पैदल संघ में शामिल होकर जा रहे थे। इसी दौरान अनादरा रोड पर जीएसएस के सामने सिरोही की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने दंपति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर अनादरा की तरफ फरार हो गया।पति की मौत, पत्नी का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में घायल दंपति को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने नरेश प्रजापत को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रंजन देवी का इलाज जारी है। नरेश का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

फरार ट्रक की तलाश में नाकाबंदी

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने फरार ट्रक की तलाश में नाकाबंदी करवाई है। इसके साथ ही होटलों और ढाबों पर वाहनों की जांच भी शुरू की गई है, ताकि ट्रक और उसके ड्राइवर का पता लगाया जा सके।

Previous Post

सादड़ी पुलिस ने करीबन 1 करोड़ 35 लाख रुपए के अवैध डोड़ा पोस्व से भरी पिकअप पकड़ी

Next Post

जयपुर पहुंचे कांग्रेस के बागी नेता, जांच कमेटी से मिलेः हिंगड़ टीम ने कहा- पाली में बहुमत के बाद भी पार्टी का बोर्ड नहीं बना, क्रॉस वोटिंग की जांच हो

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page