PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में पाउडर के कट्टों से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। ट्रेलर का पिछला हिस्सा नाले में गिर गया, जिससे वो वहीं रुक गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना रीको औद्योगिक क्षेत्र में नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर शुक्रवार सुबह की है। घटना के कारण सर्विस रोड पर यातायात पर थोड़ा असर पड़ा।जानकारी के अनुसार, ट्रेलर आबूरोड से चंद्रावती की ओर जा रहा था। ट्रेलर में पाउडर के कट्टे भरे हुए थे। इसी दौरान ड्राइवर का वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रेलर सड़क किनारे नाले में जा गिरा।
हादसे के बाद पाउडर के कट्टों को दूसरे वाहन से खाली करवाया गया। साथ ही, ट्रेलर को नाले से बाहर निकाला गया।





