• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली- चुनाव के प्रथम चरण को लेकर गुरूवार को होगी लोक सूचना जारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 7, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

*पंचायतीराज संस्था आम चुनाव 2026*
*प्रथम चरण को लेकर गुरूवार को होगी लोक सूचना जारी*

पाली, 7 अक्टूबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के प्रथम चरण के लिए मारवाड़ जंक्शन, सोजत, बगड़ी, सुमेरपुर एवं रानी पंचायत समिति क्षेत्रों की लोकसूचना गुरूवार को जारी होगी। मतदान प्रक्रिया के तहत निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने को लेकर निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ बजरंग सिंह ने बताया कि गुरूवार को प्रथम चरण की लोकसूचना जारी होने के साथ ही नाम निर्देशन पत्रों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।  नाम निर्देशन पत्र राजकीय अवकाशों को छोड़कर प्रातः 11 बजे से अपराहं 3 बजे तक लिये जाएंगे। पंचायत समिति सदस्यों के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर को अपराहं 3 बजे तक रहेगी। वहीं 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा एवं 15 अक्टूबर को अपराहं 3 बजे तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के तुरन्त बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।  इसी तरह पंच व सरपंच पदों के प्रत्याशियों के लिए गुरूवार से लोकसूचना जारी की जाएगी। उनके नाम निर्देशन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

Previous Post

पैकेज कमोडिटी प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, 6 हजार रुपये का जुर्माना

Next Post

पाली के दिवांदी गांव में पंचायत चुनाव बहिष्कार की चेतावनी: बोले-40 साल से आबादी के बीच हाईटेंशन लाइन, पहले शिफ्ट करो, फिर देंगे वोट

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page