PALI SIROHI ONLINE
पात्र एवं नव मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान जारी
पाली , 7 अक्टूबर। राजस्थान में पात्र एवं नव मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान जारी है। अभियान का उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची में शामिल होने से शेष रह गए पात्र नागरिकों तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके एवं प्रथम बार मतदान के लिए पात्र युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करना है।
पात्र नागरिक voters.eci.gov.in अथवा ECINET के माध्यम से ऑनलाइन Form-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, संबंधित क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के माध्यम से भी मतदाता पंजीकरण के लिए आवेदन किया जा सकता है।
निर्वाचन विभाग ने पात्र नागरिकों एवं नव मतदाताओं से अभियान का लाभ उठाते हुए मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।





