• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-नगरपालिका अध्यक्ष की सरकारी नेम प्लेट पर अंकित नाम के संबंध में आधिकारिक अभिलेख, आदेश एवं विधिक आधार की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 7, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

नगरपालिका अध्यक्ष की सरकारी नेम प्लेट पर अंकित नाम के संबंध में आधिकारिक अभिलेख, आदेश एवं विधिक आधार की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग

निर्दलीय पार्षद ने न.पा. ईओ से मांगी जानकारी

तखतगढ 7 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ नगरपालिका अध्यक्ष की सरकारी नेम प्लेट पर अंकित नाम के संबंध में आधिकारिक अभिलेख, आदेश एवं विधिक आधार की जानकारी को लेकर बुधवार को निर्दलीय पार्षद रामचंद्र जीनगर ने पालिका मे आयोजित हो रहे सेवा सेतु शिविर मे न.पा. ईओ महेन्द्र कुमार बंजारा को लिखित आवेदन के जरिए सम्पूर्ण जानकारी मांगी है। आवेदन मे कहा गया कि
नगरपालिका तखतगढ़ में निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में श्रीमती जय श्री नामा का निर्वाचन हुआ है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद हेतु उपलब्ध चुनावी अभिलेखों एवं प्रचार सामग्री में उनका नाम “जय श्री नामा” के रूप में प्रयुक्त/दर्ज रहा है। लेकिन वर्तमान में नगरपालिका कार्यालय में अध्यक्ष की सरकारी नेम प्लेट पर “जय श्री मनोज नामा” नाम अंकित किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।चूंकि नगरपालिका कार्यालय की नेम प्लेट नगरपालिका का आधिकारिक शासकीय अभिलेखीय एवं सार्वजनिक प्रदर्शन का हिस्सा है। अतः निम्न बिंदुओं पर स्पष्टता एवं अभिलेखीय प्रमाण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है-यह है कि
नगरपालिका अध्यक्ष के निर्वाचन संबंधी अभिलेख में अध्यक्ष का पूरा नाम किस रूप में दर्ज है। उसकी प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराई जाए।साथ ही अध्यक्ष के निर्वाचन प्रमाण-पत्र, निर्वाचन परिणाम,अध्यक्ष निर्वाचन संबंधी अधिसूचना में दर्ज नाम की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराई जाए।यदि राजपत्र अथवा सक्षम निर्वाचन प्राधिकारी द्वारा अध्यक्ष का नाम प्रकाशित किया गया है। तो उसकी प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराई जाए। तथा नगरपालिका कार्यालय की सरकारी नेम प्लेट पर “जय श्री मनोज नामा” नाम अंकित किए जाने के संबंध में यदि कोई आदेश/निर्देश जारी किया गया है। तो उसकी प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराई जाए। और उक्त नेम प्लेट तैयार करवाने एवं लगवाने की स्वीकृति किस अधिकारी, कर्मचारी द्वारा प्रदान की गई। उसका नाम, पदनाम एवं आदेश की प्रति उपलब्ध कराई जाए।


और “मनोज” नाम की अध्यक्ष के नाम में सम्मिलित किए जाने का आधार क्या है। इसकी जानकारी तथा उससे संबंधित दस्तावेज, अभिलेख की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराई जाए। यदि अध्यक्ष के आधिकारिक निर्वाचन अभिलेखों में नाम “जय श्री नामा” है, तो सरकारी नेम प्लेट पर “जय श्री मनोज नामा” अंकित करने के संबंध में नगरपालिका के पास उपलब्ध विधिक प्रशासनिक प्रावधान अथवा सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराई जाए। यदि उक्त नाम अंकित करने के लिए कोई सक्षम आदेश अथवा आधिकारिक नाम परिवर्तन संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं है। तो सरकारी नेम प्लेट को निर्वाचन एवं राजकीय अभिलेखों में दर्ज आधिकारिक नाम के अनुरूप करने हेतु क्या कार्रवाई की जाएगी। इसकी सूचना प्रदान की जाए। इस संबंध में नगरपालिका द्वारा अब तक किए गए समस्त पत्राचार, नोटशीट, स्वीकृति, भुगतान बिल, वाउचर एवं कार्यादेश की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराई जाएं।अतः उपरोक्त समस्त जानकारी एवं अभिलेख नियमानुसार उपलब्ध करवाते हुए नगरपालिका की सरकारी नेम प्लैट पर अंकित नाम की वैधानिकता एवं आधिकारिक अभिलेखों से उसकी अनुरुपता स्पष्ट की जाए।

Previous Post

पाली-भैस चोरी का आरोपी किशन व जितेन्द्र गिरफतार, चोरी गई भैसो व घटना मे प्रयुक्त पिक-अप वाहन बरामद

Next Post

अरडवा ग्राम मे युवा एकता बैठक हुई आयोजित, विभिन्न मुद्दो पर लिया निर्णय

Next Post

अरडवा ग्राम मे युवा एकता बैठक हुई आयोजित, विभिन्न मुद्दो पर लिया निर्णय

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page