PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मानपुर स्थित साई बाबा मंदिर में बैठक हुई।
बैठक सिरोही जिला कांग्रेस अध्यक्ष लीलाराम गरासिया और रेवदर विधायक मोतीराम कोली के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गणेश बंजारा ने बैठक की अध्यक्षता की। विधायक मोतीराम कोली ने कहा कि आबूरोड नगर पालिका चुनाव में जो परिस्थितियां बनीं, उन्हें नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। जिला अध्यक्ष लीलाराम गरासिया ने कहा कि टिकट एक ही प्रत्याशी को मिलेगा, लेकिन पार्टी जिसे भी अधिकृत करेगी, सभी कार्यकर्ताओं को बिना गुटबाजी के एकजुट होकर उसे जिताना होगा। ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बंजारा ने कहा कि हर कार्यकर्ता को टिकट मांगने का लोकतांत्रिक अधिकार है, पर टिकट तय होने के बाद सभी की जिम्मेदारी है कि अधिकृत प्रत्याशी को विजयी बनाएं। वरुण गौतम ने पंचायतवार प्रभारी नियुक्त करने का सुझाव दिया। बैठक में बताया गया कि जिला परिषद चुनाव के लिए 103 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस दौरान पूर्व विधायक लालाराम गरासिया, गंगाबेन गरासिया, पूर्व प्रधान आनंदाराम गरासिया, एसटी जिला अध्यक्ष लखमाराम आदि मौजूद रहे।





