PALI SIROHI ONLINE
जोजावर (मारवाड़ जक्शन)-जोजावर से नवरात्रि के दौरान दो दिवसीय पैदल संघ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा 13 और 14 अक्टूबर को होगी। इसे आशापुरा मित्र मंडल और समस्त ग्रामवासी मिलकर आयोजित कर रहे हैं।
यात्रा की शुरुआत जोजावर के फला वाले बालाजी मंदिर से होगी। श्रद्धालु पैदल चलकर श्री खेड़ा देवी माताजी मंदिर, खिंवाड़ा पहुंचेंगे। इसके बाद वे श्री आशापुरा माताजी मंदिर, नाडोल में दर्शन और पूजा करेंगे।
दादाई जोकर माता मंदिर के दर्शन भी श्रद्धालुओं को वाहन से करवाए जाएंगे। आयोजक मंडल ने क्षेत्र के लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील की है। इसमें जोजावर और आसपास के गांवों से श्रद्धालु आएंगे।





