• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-आरोपियों को गिरफ्तार करने और पुलिसकर्मियों को निलंबित की मांगः ढाबा संचालक को चाकू मारने का मामला; पीड़ित के परिजन सीओ सिटी से मिले

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 7, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली शहर के टीपी नगर में हाईवे किनारे स्थित हनुमान ढाबे के संचालक को चाकू मारने के मामले में मंगलवार को घायल के परिजन और समाज के लोग सीओ सिटी मंगलेश चुंडावत से मिले। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी करने और घटना में शामिल पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।खाना नहीं होने की बात पर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:30 बजे चार-पांच युवक हनुमान ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। युवकों ने खाना मांगा। स्टाफ ने खाना नहीं होने की बात कही तो युवकों ने खाना बनाने को कहा। मना करने पर दोनों पक्षों के बीच तकरार हो गई।

किचन में घुसकर चाकू फेंकने का आरोप

आरोप है कि इसके बाद युवक ढाबे के किचन में घुस गए। इसी दौरान आवेश में आकर एक युवक ने चाकू फेंका, जो ढाबा संचालक 28 वर्षीय महेंद्र पुत्र हनुमान भाट को लग गया। चाकू लगने से महेंद्र के सिर से खून बहने लगा। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

Previous Post

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के दोनों चरण का शेड्यूल

Next Post

आबुरोड-ससुराल वाले जीने नहीं दे रहे, बुजुर्ग मां-बाप की वजह से जी रहा था, अब आत्महत्या कर रहा हूं…कास्टेबल

Next Post
आबुरोड-ससुराल वाले जीने नहीं दे रहे, बुजुर्ग मां-बाप की वजह से जी रहा था, अब आत्महत्या कर रहा हूं…कास्टेबल

आबुरोड-ससुराल वाले जीने नहीं दे रहे, बुजुर्ग मां-बाप की वजह से जी रहा था, अब आत्महत्या कर रहा हूं...कास्टेबल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page