• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली में 10 लाख रु. का हेरफेर कर काम छोड़ गया 12 साल पुराना मुनीम

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 7, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली/शहर की एक फर्म में करीब 12 साल से मुनीम और सेल्समैन रहे कर्मचारी पर पार्टियों से वसूली गई रकम हड़पने का मामला दर्ज हुआ है।

कोतवाली थाना पुलिस ने फर्म संचालक वैभव लाहोटी की शिकायत पर घांचियों का बास निवासी दिनेश देवड़ा पुत्र कैलाशचंद के खिलाफ केस दर्ज किया है।

वीर दुर्गादास नगर निवासी वैभव लाहोटी (41) की रिपोर्ट के अनुसार मंडिया रोड इंडस्ट्रियल एरिया में श्री एसोसिएट्स नाम से गत्ते के बॉक्स बनाने और बेचने का कारोबार करते हैं।

आरोप है कि आरोपी ने पार्टियों से बकाया राशि कैश और यूपीआई के जरिए लेकर अपने पास रख ली। यह रकम करीब 6 लाख 53 हजार 685 रुपए है। इसके बाद वह फर्म का काम भी छोड़ गया। यह भी आरोप है कि आरोपी ने फर्म की चालान बुक में से असली चालान फाड़ दिए और उनकी जगह नकली व जाली चालान बनाकर चिपका दिए। निजी उपयोग के लिए फर्म से 3 लाख 38 हजार 280 रुपए भी लिए और नहीं लौटाए। कुल गबन की रकम 9 लाख 91 हजार 965 रुपए है।

Previous Post

तखतगढ़: ‘सेवा सेतु अभियान’के शिविर में कई विभाग नदारद

Next Post

जवाई बांध में 6 मार्च तक का ही पानी, जोधपुर से वाटर ट्रेन चलाने की नौबत

Next Post
जवाई बांध में 6 मार्च तक का ही पानी, जोधपुर से वाटर ट्रेन चलाने की नौबत

जवाई बांध में 6 मार्च तक का ही पानी, जोधपुर से वाटर ट्रेन चलाने की नौबत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page