PALI SIROHI ONLINE
बाली। सेसली प्रतिष्ठा महोत्सव में मंडल के हर सदस्य को तन मन से समर्पण करते हुए भव्य बनाने का निवेदन… परमार
आज श्री ओसवाल जैन संघ बाली के आदेशानुसार श्री बाली जैन मित्र मंडल मुंबई एवं श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल संस्थान बाली के सदस्य बंधुओ की श्री सेसली जी प्रतिष्ठा महोत्सव व्यवस्था एवं समितियों के गठन निमित अति आवश्यक मीटिंग मुंबई में श्री ओसवाल जैन संघ बाली *सचिव कांतिलाल कितावत* श्री बाली जैन मित्र मंडल मुंबई *अध्यक्ष नरेन्द्र परमार,* श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल संस्थान बाली *अध्यक्ष मुकेश भंडारी* की अध्यक्षता में एवं *समाज के वरिष्ठ सदस्य बंधुओ* के मार्गदर्शन में 3.00 से 6.00 बजे तक श्री महाराणा प्रताप हाल, कॉटन एक्चेंज , मुंबई..2
में सम्पन्न हुई ।
मंडल सचिव किरण कितावत ने बताया कि मीटिंग का तीन नवकार मंत्र से शुभारंभ हुआ । सेसली जी प्रतिष्ठा महोत्सव व्यवस्था निमित अकस्मात बुलाई गई मीटिंग में गांव के वरिष्ठ सदस्य सहित 85 सदस्य बंधुओ ने भाग लिया। मीटिंग में बाली जैन मित्र मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र परमार ने प्रतिष्ठा व्यवस्था निमित संघ द्वारा तय की गई समितियों का प्रारूप रखते हुए मंडल के संभी सदस्य बंधुओ को प्रतिष्ठा महोत्सव में तन मन से सहयोग करते हुए स्वेच्छा से जिस समिति में अपना नाम लिखना चाहते उसमें नाम लिखाकर 23.02 .25 से 03.03.25 तक के महोत्सव में अपनी सेवा प्रदान कर बाली जैन समाज की एकता का परिचय देकर 36 कौम के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने। मंडल हमेशा बाली जैन समाज के हर कार्य में अग्रसर रहा है और रहेगा।
बाली जैन मित्र मंडल मुंबई एवं श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल संस्थान बाली दोनों मंडल हमेशा एक साथ रहकर गांव के हर कार्य में अग्रसर चाहे वो बदली गांव का कार्य हो या मुंबई में जैन समाज का कार्य हो। संगठन में शक्ति है यह मंडल का उद्देश्य है मंडल समाज की एकता में विश्वास रखता है। दोनों मंडल बाली गांव के प्रवासी बंधुओ से संपर्क कर जो प्रवासी भारत वर्ष जैसे पुणे , चेन्नई, हुबली एवं बाली गांव की संस्थाओं से संपर्क कर गांव का जो सदस्य सेवा देना चाहता है वो मंडल में अपना नाम लिखवा सकता है। परमार ने कहा कि जल्द ही समितियों को अंजाम देकर कार्य में इच्छुक हर सदस्य को जोड़कर 21.02.25 या 22.02.25 को बाली गांव में समन्वय मीटिंग रखकर कार्य को अंजाम दिया जायेगा । मुंबई में भी फरवरी में पुनः मंडल के सदस्य बंधुओ की मीटिंग बुलाई जाएगी।श्री ओसवाल जैन संघ बाली सचिव कांतिलाल कितावत ने ट्रस्ट मंडल द्वारा प्रतिष्ठा निमित बनाई गई योजना को विस्तारित ढंग से समझाया। कितावत ने कहा दोनों मंडल बाली से जुड़े हुए है जो समय समय पर गांव के हर कार्य में अग्रसर रहते है सभी सदस्य बंधुओ को बाली आने का आह्वान किया।
संघ के सह सचिव श्रीपाल कितावत ने इवेंट का प्रारूप रखा जो प्रतिष्ठा महोत्सव में ट्रस्ट मंडल द्वारा दिशा निर्देश और मंडल से समन्वय कर कार्य को अंजाम देंगे। भोजन समिति के बाबूलाल राठौड़ ने बाली जैन मित्र मंडल मुंबई एवं श्री महावीर जैन मित्र मंडल के सदस्य बंधुओ को बाली गांव के हर कार्य में भाग लेने की सराहना करते हुए सेसली प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य बनाने का निवेदन किया। मीटिंग में मिश्री मल रांका, हेमजी परमार , संजय रांका एवं अन्य सदस्य बंधुओ ने अपने सुझाव रखे। मीटिंग में ट्रस्टी प्रकाश धोका, ट्रस्टी एवं मित्र मंडल उपाध्यक्ष रंजीत बाफना, मंडल सचिव विक्रम राठौड़, जैन भोजनशाला अध्यक्ष महिपाल राठौड़, सचिव कमलेश धोका, पारसमल रांका, रमेश कोठारी, बाली फुलवारी अध्यक्ष दिलीप धोका, जैन दादावाड़ी अध्यक्ष नितिन राणावत, रमेश सिरोया, महेंद्र सिरोया,पारस कोठारी, हेमजी धोका, प्रमोद मुनोयत, विमल परमार, निर्मल कितावत , मंडल संगठन मंत्री उत्तम पुनमिया, सह सचिव चंद्रेश मेहता, गोडवाड भवन ट्रस्टी मनोज परमार एवं मंडल पदाधिकारी गण कमेटी सदस्य के वरिष्ठ सदस्य बंधुओं एवं मंडल के सदस्य बंधुओ की उपस्तिथि रही।