• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग टीम की संवेदनशील पहल,गश्त के दौरान मिले बटुए को उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 6, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन IPS के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW सुनील के. पवार के सुपरविजन सुपरविजन में महिलाओं एवं आमजन की सुरक्षा तथा सार्वजनिक स्थानों पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कालिका पेट्रोलिंग टीम द्वारा लगातार प्रभावी गश्त एवं कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को कालिका पेट्रोलिंग टीम 6 की भजना म. कानि. 1435 गश्त के दौरान टीम को भालेलाव रोड पर एक बटुआ पड़ा मिला। बटुए की जांच करने पर उसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, जन आधार कार्ड एवं ₹4,500 नकद मिले। दस्तावेजों के आधार पर बटुए के मालिक की पहचान राहुल पुत्र मदनलाल, जाति भाट, निवासी राजेन्द्र नगर के रूप में हुई। कालिका पेट्रोलिंग टीम द्वारा स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाकर राहुल से संपर्क किया गया। राहुल ने बताया कि उसके दस्तावेज एवं नकदी रास्ते में गिर गए थे और वह काफी तलाश कर चुका था। इसके बाद पुलिस टीम ने राहुल को बुलाकर उसके सभी दस्तावेज एवं ₹4,500 की नकदी सुरक्षित रूप से सुपुर्द की।

आमजन से अपीलः पाली पुलिस आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़ अथवा असुरक्षित स्थिति महसूस होने पर बिना संकोच पुलिस को सूचना दें। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा पीड़िता की सुरक्षा एवं सहायता को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112, महिला हेल्पलाइन 1090 एवं राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड कर पुलिस सेवाओं का लाभउठाएं।

Previous Post

तखतगढ/पालिका के कामकाज में ‘अध्यक्षा पति’ के हस्तक्षेप पर रोक की मांग

Next Post

तखतगढ-वार्ड न.4 में कुटुम्ब कॉलोनी व सुभाष नगर में सफाई व्यवस्था व पनप रही झाडीया सहित समस्याओं को लेकर पार्षद पहुंची नगर पालिका

Next Post
तखतगढ-वार्ड न.4 में कुटुम्ब कॉलोनी व सुभाष नगर में सफाई व्यवस्था व पनप रही झाडीया सहित समस्याओं को लेकर पार्षद पहुंची नगर पालिका

तखतगढ-वार्ड न.4 में कुटुम्ब कॉलोनी व सुभाष नगर में सफाई व्यवस्था व पनप रही झाडीया सहित समस्याओं को लेकर पार्षद पहुंची नगर पालिका

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page