• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

राजस्थान ग्रामीण बैंक बांकली व भारतीय रिज़र्व बैंक के तत्वावधान में एसबीआई बैंक द्वारा संचालित क्रिसिल फाउंडेशन के नेतृत्व में बीमा राशि नॉमिनी को मिली

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 6, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

राजस्थान ग्रामीण बैंक बांकली व भारतीय रिज़र्व बैंक के तत्वावधान में एसबीआई बैंक द्वारा संचालित क्रिसिल फाउंडेशन के नेतृत्व में बीमा राशि नॉमिनी को मिली

राजस्थान ग्रामीण बैंक, शाखा बांकली द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बीमा राशि का चेक नॉमिनी को सुपुर्द किया गया।

तखतगढ 6 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर उपखंड के बांकली की ग्राहक श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी रमेश कुमार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत अपना बीमा करवाया हुआ था। कुछ समय बाद पुष्पा देवी की घर पर स्वाभाविक मृत्यु हो गई। इसके पश्चात परिजनों द्वारा आवश्यक दस्तावेज बैंक में प्रस्तुत किए गए तथा बीमा क्लेम की प्रक्रिया पूर्ण की गई।राजस्थान ग्रामीण बैंक बांकली के शाखा प्रबंधक अंकित वर्मा, कार्यालय सहायक विजयराज एवं क्रिसिल फाउंडेशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मदन मेघवाल के सहयोग से बीमा क्लेम की प्रक्रिया पूर्ण करवाते हुए मंगलवार को ₹2,00,000/- (दो लाख रुपये) की बीमा राशि नॉमिनी अशोक कुमार को प्रदान की गई।इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए जागरूक किया।

Previous Post

पंचायती राज चुनाव की तारीखों में बदलावः धनतेरस के दिन नहीं होगी वोटिंग, पहले, पंच-सरपंच के चुनाव का नया शेड्यूल

Next Post

तखतगढ-सुप्रीम कोर्ट द्वारा नदियों के संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस संगीत लोढ़ा पहुंचे पावटा,आहोर उपखंड प्रशासन मौजूद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page