• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शिवगज एसडीएम सर्वेश्वर निंबार्क ने किया शहर का दौरा, बोले-लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 6, 2026
in Local
0
शिवगज एसडीएम सर्वेश्वर निंबार्क ने किया शहर का दौरा, बोले-लापरवाही बर्दाश्त नहीं

PALI SIROHI ONLINE

शिवगंज-जिले में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने के लिए चल रहे 7 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार सुबह एसडीएम सर्वेश्वर निंबार्क ने शहर का भ्रमण किया। उन्होंने सड़कों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों की सफाई व्यवस्था देखी। मौके पर मौजूद पालिका अधिकारियों, सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए। एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी आसकरण सिंह राठौड़, स्वास्थ्य निरीक्षक नरेश डांगी के साथ शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सड़कों, सार्वजनिक स्थानों पर सफाई की स्थिति परखी। अस्थायी कचरा स्टैंडों की हालत देखी। संबंधित जमादारों, सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कचरा स्टैंडों की नियमित सफाई हो। वहां कचरा जमा न हो व गंदगी न फैले। निरीक्षण के दौरान नालियों की सफाई, डिवाइडरों की साफ-सफाई पर भी जोर दिया। एसडीएम ने कहा कि अभियान के दौरान लापरवाही नहीं चलेगी। शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई हो। स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे। पालिका प्रशासन ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार 7 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान के तहत शहर में बड़े स्तर पर सफाई कराई जा रही है।

Previous Post

पाली-खाना नहीं मिलने पर होटलकर्मी के सिर में मारा चाकूः घायल का भाई बोला-कार में आए युवकों के साथ पुलिसकर्मी भी नशे में थे

Next Post

बस खराब, एसी बंद होने से घुटन; तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Next Post
बस खराब, एसी बंद होने से घुटन; तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

बस खराब, एसी बंद होने से घुटन; तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page