PALI SIROHI ONLINE
सरूपगंज-चंडीगढ़ से माउंट आबू घूमने आए कॉलेज विद्यार्थियों का समूह लौटते समय फोरलेन हाईवे पर धनारी के पास परेशानी में फंस गया। रात करीब 12:30 बजे विद्यार्थियों से भरी बस खराब हो गई। बस का एसी भी बंद था। घुटन के कारण तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक श्रवण राठौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महक, सृषद्ध शर्मा और शाल्या को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी कमलेश गहलोत भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार उपचार के बाद तीनों छात्राओं की हालत में सुधार हुआ, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। बस में 40 से 50 छात्र-छात्राएं और स्टाफ मौजूद था। बस ठीक होने के बाद सभी को रवाना किया।





