PALI SIROHI ONLINE
मांडा-मांडा निवासी नेमाराम पुत्र वालाराम सिरवी 1 अक्टूबर को गुंडला पोच्पली हस्मपेठ हैदराबाद में घर से काम के सिलसिले में निकले। पूरे दिन घर नहीं लौटे। देर रात परिजनों ने नजदीकी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार शाम उनका शव मिलने से आक्रोश फैल गया। अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हत्या कर पेट्रोल डालकर शव जलाने की कोशिश की।
घटना के बाद प्रवासी लोग परिजनों के साथ पुलिस थाना पेठ बशिराबाद पहुंचे। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। प्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से हत्यारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।





