PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-जिले के नए एसपी डॉ. अजय सिंह राठौड़ ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। पहले दिन उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं के साथ स्थानीय समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। पंचायतीराज चुनाव निष्पक्ष कराने पर भी फोकस रहेगा।
चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने की जिम्मेदारी भी प्राथमिकता में होगी। मादक पदार्थों की तस्करी पर एसपी ने कहा कि सिरोही पर मादक पदार्थों का केंद्र होने का कलंक मिटाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहरी इलाके में स्मैक और नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए पुलिस की ओर से सीयूजी नंबर सार्वजनिक किए जाएंगे। कोई भी व्यक्ति इस सीयूजी नंबर पर नशीले पदार्थ बेचने वालों के बारे में तथ्यात्मक जानकारी दे सकेगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई करेगी। उन्होंने आमजन से भी नशे के कारोबार या गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।





