• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

देसुरी-रणकपुर घाट में जीप पलटी, पीपला के 9 लोग घायल, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने घायलों को बेहतर उपचार को लेकर दिए निर्देश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 5, 2026
in Local
0
देसुरी-रणकपुर घाट में जीप पलटी, पीपला के 9 लोग घायल, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने घायलों को बेहतर उपचार को लेकर दिए निर्देश

PALI SIROHI ONLINE

देसुरी उपखण्ड के रणकपुर घाट सेक्शन में स एक जीप के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा हो गया। मालगढ़ चौकी के पास अचानक ब्रेक फेल होने के बाद जीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय जीप में पिपला गांव के करीब 8-9 लोग सवार थे। सभी सायरा से पिपला की ओर जा रहे थे।

ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित हुई जीप

घायल यात्रियों ने बताया- जीप रणकपुर घाट सेक्शन से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने जीप को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन घाट की ढलान और वाहन की रफ्तार के कारण वह नियंत्रण नहीं कर सका। इसके बाद जीप सड़क पर पलट गई।

घटना की जानकारी मिलते ही 108 के पायलट जयेश माली EMT हरीश मकसोना मय टीम घटना स्थल पहुची ओर घायलों को पहुचाया चिकित्सालय

घटना की जानकारी मिलते ही बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने पुलिस व प्रसासनिक  अधिकारियों से घटना की जानकारी लेकर घायलो को हरसम्भव चिकित्सा सुविधा मुहैया हो को लेकर दिए निर्देश

हादसे में पिपला के 9 लोग घायल

हादसे में पिपला निवासी भूरी पत्नी मोडाराम राम (23), महेश पुत्र प्रकाश (10), बसु पत्नी बदराम (35), लाला राम पुत्र निंबाराम (25), रेखा पत्नी मोहनलाल (28), अम्बिया पुत्री निंबाराम (25), दीपा पत्नी मोहनलाल (55), काली पत्नी नारायणलाल (35) और फगनू पत्नी केसाराम (60) घायल बताए गए हैं।

https://www.facebook.com/share/r/1BAq64y41S/
View this post on Instagram
Previous Post

सिरोही-54 वे नवरात्रि महोत्सव की रामझरोखा मैदान में तैयारीया शुरू

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page