• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-54 वे नवरात्रि महोत्सव की रामझरोखा मैदान में तैयारीया शुरू

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 5, 2026
in Local
0
सिरोही-54 वे नवरात्रि महोत्सव की रामझरोखा मैदान में तैयारीया शुरू

PALI SIROHI ONLINE

प्रेस नोट

54 वे नवरात्रि महोत्सव की रामझरोखा मैदान में तैयारीया शुरू

9 दिनो तक गरबों की मचेगी धूम, सजेगा माता दरबार, मंडल की ओर से गरबा प्रशिक्षण कैम्प होगा

सिरोही। मां आद्यशक्ति की आराधना व उपासना के साथ लोक आस्था व भाव भक्ति के पारंपरिक पर्व नवरात्र को भव्य तरीके से बनाने के लिए मुख्यालय के सबसे पुराने गरबा आयोजक जगदम्बे नवयुवक मण्डल रामझरोखा मैदान सिरोही के तत्वावधान में जोरशोर से तैयारियां प्रारंभ की जा चुकी है और शक्ति की प्रतीक जगदम्बा दुर्गा भवानी की करीब दश फिट ऊंची प्रतिमा को पवित्र माटी से बंगाली मूर्तिकारों द्वारा बनाया जा रहा है।

जगदम्बे नवयुवक मण्डल रामझरोखा सिरोही के संरक्षक लोकेश खण्डेलवाल ने बताया कि आगामी 11 अक्टूबर अश्विन मास शुक्ल पक्ष प्रतिप्रदा को नगर के हृदय स्थल रामझरोखा मैदान में प्रतिवर्ष की भांति विजय अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना व माता की भव्य प्रतिमा को विधि विधान व पूजा अर्चना के साथ माता के दरबार में विराजमान किया जाएगा। बताया कि बंगाल के कुशल मूर्ति कारीगर द्वारा बनाई जा रही प्रतिमा जिसमें किसी भी प्रकार का केमिकल और पीओपी का प्रयोग नहीं होगा। साथ ही माता सरस्वती, लक्ष्मी, गणेश व कार्तिकेय की प्रतिमाएं भी साथ में होगी।

देवनगरी के ऐतिहासिक मैदान में अनवरत चल रही परम्परा जिसमें नो दिवसीय महोत्सव के भव्य व सफल आयोजन को लेकर गरबा मण्डल की बैठक मुख्य संरक्षक सुरेश सगरवंशी एवं अध्यक्ष अतुल रावल,सरंक्षक गिरीश सगरवंशी, लोकेश खण्डेलवाल,गाँधीभाई पटेल, रणछोड़ पुरोहित आदि की देखरेख में आयोजित हुई। बैठक में विविध समस्त व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करके रूपरेखा बनाई गई जिसमें नृत्य पंडाल, माता का दरबार, डेकोरेशन, विद्युत साज सज्जा रोशनी, साउंड सिस्टम, मैदान की साफ-सफाई, धन संग्रह सहित सभी विषयों की जिम्मेदारियां तय की गई। मंडल सदस्यों ने इस मौके पर अपनी स्वैच्छिक धनराशि लिखवाकर सहयोग प्रदान किया। मंडल द्वारा नगर परिषद प्रशासन को आयोजन स्थल में पसरी गंदगी और खड्डे आदि के रिपेयरिंग कर मैदान की दशा सुधारने का पत्र दिया गया है।

गरबों में मातृशक्ति के लिए विशेष पुरस्कार होंगे आकर्षण :

नवरात्र में माता के दरबार में गरबा नृत्य करने वाले और गरबा रास मे भाग लेने वाली माता बहनों, युवतियों व भाइयों के लिए नियमित विशेष आकर्षण पुरस्कारों की व्यवस्था की जा रही है। प्रतिदिन विविध पुरस्कारों की श्रृंखला के साथ विशेष बंपर पुरस्कार भी रखे जा रहे हैं। गरबा खेलने वाली बहनों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

गुजराती प्रशिक्षिका द्वारा निशुल्क गरबा प्रशिक्षण 6 अक्टूबर से :

रामझरोखा मैदान गरबा पांडाल में प्रतिदिन गरबा खेलने वाली माता बहनों, युवतियों के लिए इस बार भी गुजरात के मशहूर गरबा नृत्य प्रशिक्षक युगल गौरव एवं प्रांजल शाह, गेस्ट ट्रेनर विवेक ठक्कर व सह प्रशिक्षिका योगिता मारू द्वारा होटल अतिथि इन हॉल सिरोही में दोपहर 3 बजे से नवरात्र तक नियमित गरबा रास के प्रचलित स्टेप और नृत्य का नि शुल्क प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है।

बैठक में यह रहे उपस्थित :

जगदम्बे मण्डल की बैठक में विजय पटेल, प्रकाश खारवाल, प्रकाश प्रजापति,शैतान खरोर, दिनेश प्रजापत, रुपेश शर्मा, महेश पटेल, महेंद्र सूर्यवंशी,हरीश खत्री सहित सदस्य मौजूद रहे।

Previous Post

पाली-बेटे से मिलने गई मां के घर से ज्वेलरी चोरी: 19 लाख के सोने-चांदी के गहने और 90 हजार कैश ले गए

Next Post

देसुरी-रणकपुर घाट में जीप पलटी, पीपला के 9 लोग घायल, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने घायलों को बेहतर उपचार को लेकर दिए निर्देश

Next Post
देसुरी-रणकपुर घाट में जीप पलटी, पीपला के 9 लोग घायल, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने घायलों को बेहतर उपचार को लेकर दिए निर्देश

देसुरी-रणकपुर घाट में जीप पलटी, पीपला के 9 लोग घायल, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने घायलों को बेहतर उपचार को लेकर दिए निर्देश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page