• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

इंस्टाग्राम पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तारः रील पर किया था भड़काऊ कमेंट्स, पुलिस ने आरोपी की आईडी कराई डिलीट

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 5, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर के नागौरी गेट थाना पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र व भड़काऊ टिप्पणी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उदयमंदिर क्षेत्र के शाहों की मस्जिद के पास रहने वाले मोहम्मद अमान (20) पुत्र दिलावर हुसैन के रूप में हुई है।

आगामी त्योहारों और पंचायती राज चुनावों को देखते हुएक्षेत्र में शांति और सौहार्द्र बनाए रखने के लिए पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

पोस्ट कर अकाउंट कर दिया था डिलीट

थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि 2 अक्टूबर को इंस्टाग्राम की एक आईडी से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी की सूचना मिली थी। जब पुलिस ने आईडी को सर्च किया, तो स्क्रीन पर पेज नोट अवेलेबल आ रहा था। इससे अंदेशा हुआ कि आरोपी ने पोस्ट के बाद अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है।

जांच से खुला राज

पुलिस टीम ने मोहम्मद अमान को मोबाइल हिरासत में ले लिया और उसका मोबाइल जब्त कर लिया। जब उसके फोन की गहनता से जांच की गई, तो उसमें इंस्टाग्राम ऐप इंस्टॉल मिला।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने ही उक्त आईडी बनाकर एक रील पर अभद्र व भड़काऊ कमेंट किए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इंस्टाग्राम से आपत्तिजनक कंटेंट के साथ-साथ संबंधित आईडी को पूरी तरह डिलीट करवाने की कार्रवाई की है।

Previous Post

पंचायत चुनाव में पाली के किसान उतारेंगे प्रत्याशी !: 150 गांवों के प्रतिनिधियों की बैठक में होगा फैसला, मांगी राय

Next Post

मेघवाल समाज विकास संस्थान की बैठक में छात्रावास निर्माण पर चर्चा

Next Post
मेघवाल समाज विकास संस्थान की बैठक में छात्रावास निर्माण पर चर्चा

मेघवाल समाज विकास संस्थान की बैठक में छात्रावास निर्माण पर चर्चा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page