• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस में 4 अवैध वेंडर पकड़े,रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 28, 2026
in Local
0
ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस में 4 अवैध वेंडर पकड़े,रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द

PALI SIROHI ONLINE

ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस में 4 अवैध वेंडर पकड़े,रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में ट्रेनों में अवैध वेंडिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में ट्रेन संख्या 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस में नोखा से मेड़ता रोड स्टेशन के बीच टिकट जांच के दौरान 4 अवैध वेंडर पकड़े गए हैं।

ये सभी बिना अनुमति के ट्रेन में सामान बेच रहे थे। जांच टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी को मौके पर ही पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई के लिए मेड़ता रोड रेलवे सुरक्षा बल के स्टाफ को सुपुर्द कर दिया।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार मंडल के सभी रेल खंडों पर चलने वाली ट्रेनों में अवैध वेंडिंग पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही सामान खरीदें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल या रेलवे प्रशासन को दें।

Previous Post

जोधपुर-साबरमती वंदे भारत सहित 4 ट्रेनें 29 मार्च को बदले मार्ग से चलेंगी

Next Post

जालोर-मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को 20-साल की जेल: 4 दिन तक बंधक बनाकर रखा था; जालोर की पॉक्सो कोर्ट का फैसला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page