PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
खुडाला-फालना में 70वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता
विजेता खिलाडियों व टीमों को पारितोषिक वितरण के साथ प्रतियोगिता का भव्य समापन
तखतगढ 4 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खुडाला-फालना में 70वीं राज्य स्तरीय (17 व 19 वर्ष छात्र/छात्रा) शतरंज प्रतियोगिता के समापन समारोह का शुभारंभ राष्ट्र गीत वंदेमातरम के गायन व मुख्य अतिथि खुडाला फालना नगरपालिका अध्यक्ष उमा कंवर, विशिष्ट अतिथि नगरपालिका उपाध्यक्ष गोपाराम, समाजसेवी देवेन्द्र सिद्धावत, अमित मेहता, अध्यक्ष एसीबीईओ बाली किशोर रावल, बाली ब्लॉक खेल प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड व अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी प्रकाश मेवाड़ा ने बताया की प्रतियोगिता के संयोजक राजेश पुरी के नेतृत्व में प्रधानाचार्य श्रीगोपाल पारीख, कविता गेहलोत ने अतिथियों व भामाशाहों का साफा व पुष्पहार पहनाकर व मोमेंटो देकर किया स्वागत किया।
अपने स्वागत भाषण व प्रतियोगिता प्रतिवेदन में संयोजक राजेश पुरी ने सभी अतिथियों, भामाशाहों, निर्णायकों, दल प्रभारियों व प्रतिनियुक्त अधिकारियों व कार्मिकों का प्रतियोगिता के सफल समापन पर आभार प्रकट किया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा अतिथियों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उमा कंवर ने सभी विजेता खिलाडियों व टीमों को बधाई देते हुए कहा की वे ग्रैंडमास्टर बनकर शतरंज खेल में भारत का नाम पुरी दुनिया में रोशन करे। कार्यक्रम के अध्यक्ष एसीबीईओ रावल ने प्रतियोगिता के सफलता पूर्वक संपन्न होने पर प्रतियोगिता संयोजक राजेश पुरी व प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों व कार्मिकों को शिक्षा विभाग की ओर से धन्यवाद दिया। अतिथियों व भामाशाहों द्वारा विजेता खिलाडियों व टीमों को ट्रॉफी,मोमेंटो व पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के 17 वर्ष छात्र वर्ग में प्रथम स्थान टीम जयपुर, द्वितीय बीकानेर व तृतीय कोटा व छात्रा वर्ग में टीम जयपुर प्रथम, बीकानेर द्वितीय व कोटा तृतीय रही। 19 वर्ष छात्र में प्रथम जयपुर,द्वितीय उदयपुर व तृतीय जयपुर व छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान जयपुर, द्वितीय बीकानेर व तृतीय उदयपुर रहा।इस अवसर पर भामाशाह व समाजसेवी जनप्रतिनिधि कर्मवीर मेवाडा, इन्द्र सिंह मेफावत, सौरभ गुर्जर, गोपाराम सुथार, उगम सिंह पंवार, पुखराज गेहलोत, सकाराम भाटी, फणेन्द्र जी, सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर प्रतियोगिता संयोजक राजेश पुरी प्रधानाचार्य श्रीगोपाल पारीक, कविता गहलोत, अंजू आदरा, दलपत राज चौधरी, मदनलाल परमार, सोहन लाल पारंगी, हीरालाल परमार, भंवर सिंह राजपुरोहित,अब्दुल करीम टांक,संजय परिहार,रूपाराम माली,सोहन लाल पायक,रूपाराम,सुरेन्द्र सिंह राठौड,मोहनलाल बावल,रतन लाल हिंडानी,अशोक कुमार, मुकेश, शर्मा, मेदान खेल प्रभारी भंवर परिहार,उप प्राचार्य मनीष गर्ग, डॉ. प्रवीण वैष्णव स्काउट मास्टर कलाराम सोलंकी, हरीश हिंगड, हितेन्द्र सुथार निर्णायक कुंदन सिंह राठौड, दिनेश वैष्णव, सज्जन सिंह राणावत, महेंद्र सिंह सोलंकी सहित प्रतिनियुक्त कार्मिक व विधालय स्टॉफ उपस्थित रहा।






