PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र के वेलार गांव में अज्ञात चोरों ने जलेरी माताजी मंदिर एवं माजिसा मंदिर को निशाना बनाते हुए मंदिरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी भावेश माली एँम अन्य लोगो को घटना की जानकारी हुई तो गांव में हड़कंप मच गया।
धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में रोष और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू करने, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी करने की मांग की है।
वेलार संघ अध्यक्ष कानसिह चौहान वेलार ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने तथा मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है।
नाना थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि पुलिस ने चोरी स्थल का निरीक्षण कर अज्ञात चोरों कि तलाश तेज कर दी।





