PALI SIROHI ONLINE
सोजत-सोजत सिटी में देशवाली सिपाही समाज की ओर से पहला सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। शनिवार को जोधपुरिया गेट के बाहर हिम्मत नगर में हुए कार्यक्रम में छह जोड़ों का निकाह कराया गया। मौलाना दाइमुल हक ने सभी जोड़ों का निकाह संपन्न कराया।
सामूहिक विवाह सम्मेलन में समाज के छह जोड़ों ने निकाह की रस्म पूरी की। कार्यक्रम में सोजत सिटी के अलावा कई अन्य शहरों से भी समाज के लोग शामिल हुए। आयोजन मेंसमाजबंधुओं ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं
दुल्हनों को घरेलू सामान उपहार में दिया
कमेटी अध्यक्ष जुनेद खान ने बताया कि सम्मेलन में दुल्हनों को विभिन्न घरेलू उपयोग की सामग्री उपहार में दी गई। इनमें कुरान शरीफ, तस्बीह, अलमारी, मसेरी, घड़ी, बुर्का, बर्तन सेट, ड्रेसिंग टेबल, पानी का कैंपर, चांदी की अंगूठी, निकाह का जोड़ा, दो लेडीज सूट और कंगन सेट शामिल रहे।
कई शहरों से समाजबंधुओं ने की शिरकत
कार्यक्रम में सोजत सिटी सहित कई शहरों से देशवाली सिपाही समाज के लोग पहुंचे। इस दौरान मुफ्ती शेर मोहम्मद खान जोधपुर, सैयद पीर साजिद और काजी कमरुद्दीन सहित कई उलेमा मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन एंकर आमिर रज़ा ने किया। सदर जुनेद खान के नेतृत्व में समाज के कई लोगों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग किया और सम्मेलन को सफल बनाने में भागीदारी निभाई।





