PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखयगढ मे 2 करोड़ की लागत से भव्य प्रवेश द्वार के निर्माण मे अवरोध बन रहे जवाई पाइपलाइन और विधुत पोल आखिर कब होगा प्रवेश द्वार निर्माण शुरू
23 जुलाई को केबिनेट मंत्री कुमावत नः किया था भूमिपूजन एव शिलान्यास
लेकिन पीएचडी और विधुत विभाग दोनो ही कुंभकर्णी नींद मे मस्त
तखतगढ 3 अक्टूबर (खीमाराम मेवाड) ढाई महिना पूर्व तखतगढ के मुख्य चौराहे से बीएसएनएल कार्यालय के पास प्रस्तावित 2 करोड़ की लागत से तखतगढ नगर के लिए भव्य मुख्य प्रवेश द्वार के लिए चिन्हित जगह पर केबिनेट मंत्री जोरा राम कुमावत द्वारा भूमि पूजन एवं शिलानाथ कार्यक्रम के दौरान दोनों साइट से गुजराती जवाई पाइपलाइन को हटाने के लिए संबंधित पीएचडी विभाग को पाइपलाइन हटाने और विधुत विभाग को पोल हटाने के निर्देश दिए थे। ताकि समय पर भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण हो सके लेकिन ढाई महिना गुजरने के बाद भी ना तो पीएचडी विभाग ने पाइपलाइन हटाई ना ही विधुत विभाग ने पोल हटाए जिस से अब दोनो ही प्रवेश द्वार निर्माण के लिए अवरोध बने हुए है।
यह है की मुख्य चौराए से
बालिका विद्यालय तक वर्तमान मे सड़क चौडाई एव सौन्दर्यीकरण निर्माणाधीन 12.37 करोड़ रुपये की लागत से सौन्दर्यीकरण परियोजना के अंतर्गत नेशनल हाईवे से 75 मीटर यानी 246 फिट सीमा छोड़कर बीएसएनएल कार्यालय के पास तखतगढ नगर के लिए भव्य मुख्य प्रवेश द्वार के लिए चिन्हित जगह पर 23 जुलाई 2026 को केबिनेट मंत्री ने सुमेरपुर एसडीएम कालूराम कुमार, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता तनवीर सिंह, कनिष्ठ अभियंता सुनील पांडे एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भूमि पूजन एव शिलान्यास किया था। उक्त कार्य के लिए संवेदक हनुमानगढ की कंपनी को दे रखा है।लेकिन अब तक अवरोध बने विधुत पोल और पाइपलाइन के कारण प्रवेश द्वार का निर्माण भी अटा पडा है। इन दिनो सड़क चौडाईकरण मे इंटरलोक ब्लॉक फिटिंग कार्य भी शुरू हो चूका है। तो फिर प्रवेश द्वार निर्माण मे रूकाट आ सकती है। लेकिन अभी भी पीएचडी और विधुत विभाग दोनो ही कुंभकर्णी नींद मे मगन मस्त नजर आ रहे है। मामले को लेकर विधुत विभाग के सहायक अभियन्ता से जानकारी का प्रयोग किया मगर सम्पर्क नही हो पाया।
पीएचडी विभाग का कहना है
प्रवेश द्वार निर्माण के लिए अवरोध बनी सडक चौडाईकरण मे नीचे गुजरती पाइपलाइन हटाने के लिए हमारे पास लेटर आया था। जिस पर पाइपलाइन हटाने के लिए एस्टीमेंट निकालकर डिमांड राशी जमा करवाने को कहा था।लेकिन अब तक डिमांड राशी जमा नही करवाई है। राशी जमा होते ही तुरंत हटाने की कार्रवाई होग जाएगी
— जितेंद्र पटेल सहायक अभियंता पीएचडी विभाग तखतगढ़
क्या कहता है सार्वजनिक निर्माण विभाग
प्रवेश द्वार निर्माण मे अवरोध बनी पाइपलाइन हटाने के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा था। विभाग द्वारा शिफ्टिंग के लिए डिमांड राशी भरने को कहा गया था। लेकिन आदर्श आचार सहिता लगने से राशी नही भर सके लेकिन अब जल्द ही राशी भरवाकर 10 दिन मे प्रवेश द्वार का भी निरीक्षण शुरू करवा दिया जाएगा।
— तनवीरसिह, सहायक अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग सुमेरपुर





