PALI SIROHI ONLINE
सोजत-सोजत शहर के जोधपुरिया गेट पर शुक्रवार को एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला ने सड़क पर ही एक बच्ची को जन्म दिया।
यह देख आसपास की महिलाएं और लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने निजी गाड़ी से मां और नवजात बच्ची को सोजत के जिला अस्पताल पहुंचाया।
प्रीमेच्योर डिलीवरी हुई
अस्पताल में डिलीवरी की प्रक्रिया पूरी की गई और मां-बच्ची को वार्ड में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की हालत स्थिर है। यह एक प्रीमेच्योर डिलीवरी थी।
जोधपुरिया गेट निवासी महिला ने दो दिन पहले ही सोनोग्राफी करवाई थी, जिसमें डिलीवरी की तारीख 14 नवंबर बताई गई थी। अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक गहलोत और पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मां और बच्ची दोनों सुरक्षित हैं।





