PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध जताने पर समझाइश करने गए पीड़ित के साथ गए युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के सिर में टांके आए। मामला सूरसागर के कालीबेरी क्षेत्र का है। हमले में घायल युवक ने सूरसागर थाने में मामला दर्ज करवाया है।
सूरसागर थाना पुलिस के मुताबिक सूरसागर स्थित व्यास कॉलोनी निवासी दीनदयाल उर्फ दिनेश (41) पुत्र राधेश्याम ने रिपोर्ट दी। इसमें आरोप लगाया कि बताया कि उसके भाई सूरज का फोन आया। उसने बताया कि कालीबेरी निवासी अशोक पारीक ने समाज के वॉट्सएप ग्रुप पर गलत बातें लिखी।
उसका स्क्रीनशॉट भी भेजा। उसमें अशोक पारीक ने रिश्तेदार से दुष्कर्म की बात लिखी। इस पर दीनदयाल ने अशोक को फोन कर आपत्तिजनक टिप्पणी के बारे में विरोध जताया। इसके बाद दीनदयाल महेश पारीक के साथ समझाइश के लिए अशोक के घर के बाहर पहुंचे। यहां अशोक ने कुछ युवकों के साथ बेसबॉल के बैट से हमला कर दिया। अशोक ने चाकू से महेश पर हमला कर दिया। चाकू उसके ललाट पर लग गया।