• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर रैली का आयोजन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 3, 2026
in Local
0
तखतगढ-महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर रैली का आयोजन

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर रैली का आयोजन

तखतगढ (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ महावीर बाल विद्या मंदिर तखतगढ़, राजपुरा रोड में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से रैली का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य राज कुमार जीनगर ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, उनके आदर्शों, सादगी, सत्य, अहिंसा तथा देश के प्रति उनके योगदान के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, अनुशासन और देशसेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अध्यापक फूला राम, विजय सिंह एवं हकमा राम तथा वरिष्ठ अध्यापिकाएं नीरू कुमारी, सीमा कुमारी, दक्षिता कुमारी एवं वैजन्ती उपस्थित रहीं। विद्यालय परिवार ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Previous Post

दो महिलाओं ने महिला को स्प्रे कर किया बेहोश,चोरी की: सोने-चांदी की ज्वेलरी-2.27 लाख रुपए उड़ाए

Next Post

लालपुरा ग्राम में मगरमच्छ का हुआ सुरक्षित रेस्क्यू,जवाई बांध में छोड़ा

Next Post
लालपुरा ग्राम में मगरमच्छ का हुआ सुरक्षित रेस्क्यू,जवाई बांध में छोड़ा

लालपुरा ग्राम में मगरमच्छ का हुआ सुरक्षित रेस्क्यू,जवाई बांध में छोड़ा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page