PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपुर के इतिहास में पहली बार होगा “कौन बनेगा ज्ञानवान” का भव्य आयोजन
श्री वासुपूज्य स्वामिने नम:
तखतगढ 2 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर के श्री वासुपूज्य जैन पेढ़ी में शुक्रवार को महाराज साहब के पावन सानिध्य में श्री वासुपूज्य जैन पेढ़ी मंडल ट्रस्ट एवं जैन युवा संघ, सुमेरपुर की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सुमेरपुर के इतिहास में पहली बार केबीसी की तर्ज पर धर्म-ज्ञान आधारित भव्य कार्यक्रम “कौन बनेगा ज्ञानवान – धर्म-ज्ञान का महासंग्राम” का आयोजन किया जाएगा।
यह भव्य कार्यक्रम प.पू. आ. भगवंत श्री सागरजी म.सा. के समुदाय की प.पू. प्रीतिधर्मा श्रीजी म.सा. की सुशिष्या प.पू. दर्शिता श्रीजी म.सा., प.पू. विरागधर्मा श्रीजी म.सा., प.पू. अर्हद् धर्मा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा के पावन सानिध्य में आयोजित होगा।
कार्यक्रम की विशेषताएं इस प्रकार रहेंगी:
इस अनोखे आयोजन में Player के साथ-साथ Audience भी खेलेगी। ऑडियंस से कुल 50 प्रश्न पूछे जाएंगे और सही जवाब देने पर शानदार पुरस्कार दिए जाएंगे। ऑडियंस के लिए कुल 50 पुरस्कार एवं बच्चों के लिए 30 विशेष पुरस्कार रखे गए हैं। छठे और आठवें प्रश्न का सही उत्तर देने वाले विजेता को एक्स्ट्रा प्राइज दिया जाएगा। कुछ विशेष प्रश्नों पर एक्स्ट्रा बंपर इनाम भी रखा गया है।
सबसे बड़ा आकर्षण विशेष बंपर धमाका रहेगा, जिसमें लगातार 10 प्रश्नों का सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी को एक शानदार बंपर प्राइज एक्स्ट्रा दिया जाएगा।
कार्यक्रम के Host & Dost श्री अनिल जैन रहेंगे, जबकि कार्यक्रम के प्रायोजक श्रीमती संगीता – अनिल जैन परिवार हैं।
आयोजन विवरण:
दिनांक: 4 अक्टूबर 2026, रविवार
समय: प्रातः 9:00 से 11:00 बजे तक
स्थान: श्री वासुपूज्य स्वामी जैन पेढ़ी, सुमेरपुर
कार्यक्रम के पश्चात प्रातः 11:30 से 12:00 बजे तक हल्के-फुल्के अल्प आहार (नाश्ते) की व्यवस्था रखी गई है।
आयोजक – श्री वासुपूज्य जैन संघ एवं जैन युवा संघ, सुमेरपुर ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।





