• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

गंवई तालाब में फैलती भयंकर दुर्गंध से नारकीय जीवन जी रहे लोगो का आखिर फुटा गुस्सा,तालाब के पास टेन्ट लगाकर धरना-प्रदर्शन पर उतरने को हुए मजबूर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 2, 2026
in Local
0
गंवई तालाब में फैलती भयंकर दुर्गंध से नारकीय जीवन जी रहे लोगो का आखिर फुटा गुस्सा,तालाब के पास टेन्ट लगाकर धरना-प्रदर्शन पर उतरने को हुए मजबूर

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

गंवई तालाब में फैलती भयंकर दुर्गंध से नारकीय जीवन जी रहे लोगो का आखिर फुटा गुस्सातालाब के पास टेन्ट लगातार धरना-प्रदर्शन पर उतरने को हुए मजबूर,नायब तहसीलदार एव ईओ के बीच वार्ता रही सफल बनी सहमति धरना समाप्त

तखतगढ़ 2 अकटुबर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ नगर पालिका क्षेत्र के गंवई तालाब में कई वर्षो से फैली भयंकर गंदगी एवं महावीर बस्ती, खारचियावास के घरों से गंदी नालियों का गंदा पानी तालाब में छोड़े जाने से तालाब मे भयंकर दूर दूर तक फैलती दुर्गंध से नारकीय जीवन जी रहे लोगो का आखिर शुक्रवार को गुस्सा फुट ही गया। और क्षेत्र वासीयो ने तालाब के पास टेन्ट लगातार धरना-प्रदर्शन पर उतरने को मजबूर होना पडा। शुक्रवार सुबह 10 बजे से धरने पर बैठे लोगो का आरोप है। की तालाब मे लम्बे समय से भयंकर गंदगी फैलने से आसपास के घरो तक दुर्गंध फैल रही है। जिस से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। और तालाब के पास से होकर गुजरना लोगो के लिए मुस्किल हो गया है। साथ ही आसपास निवासरत लोगो मे गंभीर बिमारीया फैलने का भय व्याप्त हो रहा है। जिस की निरंतर सफाई को लेकर कई बार नगर पालिका प्रशासन को शिकायत करने के उपरांत भी लगातार भाजपा बोर्ड की मनमानी के कारण कोई सुनवाई नही कर जनता के साथ भेदभाव किया जा रहा है। जो अब बर्दाश्त नही करेगे।

नायब तहसीलदार एव ईओ के बीच वार्ता रही सफल धरना समाप्त

नारकी बना तखतगढ तालाब से फैलती भयंकर दुर्गंध एव सफाई को लेकर शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन पर उतारू हुए लोगो के बिच आखिर दोपहर 2.30 बजे उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार के निर्देश पर नायब तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल एव नगर पालिका ईओ महेन्द्र कुमार बंजारा धरनार्थीयो के बीच पहुचे। दरम्यान आक्रोशित नगरवासीयो ने अपनी भड़ास निकालने हुए पार्षद सुरज वाल्मीकि ने कहा की लगातार तालाब मे इतनी गंदगी फैल रही की इसकी दुर्गंध दूर दूर घरो तक जाने लोग घरो मे खाना तो क्या सोना मुस्किल हो गया है। इस गंभीर समस्या को लेकर पीछले पांच साल से लगातार लडाई लड रहा हु। लेकिन भाजपा बोर्ड के कारण कोई सुनवाई नही कर भेदभाव का रवैया अपनाना जा रहा है। जिस की वजह से आज मजबुरन धरने पर बैठना पडा है।

इन बिन्दुओ पर बनी सहमति प्रशासन ने मानी

नायब तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल व ईओ महेन्द्र बंजारा ने धरना स्थल पर पहुंचकर सभी का पक्ष सुना नगर वासीयो ने कहा की तालाब से निरंतर आ रही बदबू को खत्म करने के लिए टेक्निकल को बुलाकर केमिकल पाउडर डाला जाए। तथा बायोसा मंदिर के पास बंद पड़े कुएं का पानी मोटर लगातार तालाब में डालने एव गंदी नालियो का पानी डायवर्ट करने के लिए तालाब से लेकर धोरावास तक अंडरग्राउंड व्यवस्था करने की मांग पर सहमति बनी। बाद धरनार्थियों ने एसडीएम कालूराम कुम्हार के नाम ईओ महेन्द्र बंजारा को ज्ञापन सौपा और दोनों अधिकारियों ने तालाब का निरीक्षण कर बदबू खत्म, करवाने के लिए जल्द ही एक्सपर्ट की राय लेने की दी बात कही। तब जाकर धरना समाप्त हुआ।

Previous Post

सांकडा से सांभरवाडा की ओर जाने वाली डामरीकरण सडक खस्ताहाल, सड़क निर्माण की माग

Next Post

सुमेरपुर के इतिहास में पहली बार होगा “कौन बनेगा ज्ञानवान” का भव्य आयोजन

Next Post

सुमेरपुर के इतिहास में पहली बार होगा "कौन बनेगा ज्ञानवान" का भव्य आयोजन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page