PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, तखतगढ़ में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती समारोह का आयोजन
तखतगढ़ 2 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, तखतगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भरत सोनी निर्दलीय पार्षद रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन सुश्री प्रियंका चौहान द्वारा किया गया। समारोह में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन, आदर्शों, सादगी, सत्य, अहिंसा एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा अनुशासन, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह का महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों को आत्मसात करने तथा उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ सम्पन्नहुआ।





