PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में गुरुवार को कचरा बीनते समय लाइट का तार छूने से 39 साल की महिला को करंट लग गया। जोरदार झटके के बाद उसे इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।सदर थाने के SHO कपूराराम ने बताया कि पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र की नया गांव सांसी बस्ती निवासी पपूड़ी पत्नी सुरेश कुमार (39) गुरुवार को हाईवे पर छोटा रूणेचा के पास लाइट का तार छूने से उसे जोरदार करंट लगा। हादसे के बाद उसे इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
मामले में एईन राजेश सोनी ने कहना है कि तार चोरी करने वालों के साथ महिला शामिल थी। इस दौरान करंट लगने से यह हादसा हुआ।पति की पहले मौत हो चुकी, अब मां भी नहीं रही
पपूड़ी देवी के पांच बच्चे हैं। उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। अब हादसे में मां की मौत के बाद पांचों बच्चों के सिर से मां का भी साया उठ गया। मां की मौत की खबर सुनकर परिजन और परिचित बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। बच्चों को जब मां की मौत का पता चला तो वे हॉस्पिटल में ही रोने लगे। उनके साथ आए लोगों ने बच्चों को संभाला।





