PALI SIROHI ONLINE
सोजत-सोजत | बासनी तिलवाड़िया में गुरुवार देर रात को विवाहिता ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात को सूचना मिली कि विवाहिता आशादेवी (28) पत्नी भरत कुमार सरगरा ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका आशा देवी अपने माता-पिता के पास पति भरत कुमार के साथ गुजरात के भावनगर में रहती है। यहां उसके माता-पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं। पति और विवाहिता भी यहीं पर काम करती थी। चार दिन पहले सास-ससुर की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण विवाहिता अपने पति के साथ ससुराल सोजत आई थी।