PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
गुरुवार को एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान एवम् एक पेड मा के नाम गंवाई तालाब स्वच्छता ही सेवा थीम कार्यक्रम होगा आयोजित
तखतगढ 30 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ नगर पालिका प्रशासन द्वारा गुरुवार सुबह गंवई तालाब मे स्वच्छ भारत, विकसित भारत के तहत एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान एवम् एक पेड मा के नाम कार्यक्रम आयोजित होगा। अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार बंजारा ने बतारा कि निदेशक एवम् विशिष्ठ सचिव स्वायत्त शासन विभाग के आदेश की अनुपालना में स्वच्छता ही सेवा 2026 थीम स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत के तहत 1 अक्टूबर को एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान एवम् एक पेड मा के नाम गंवाई तालाब तखतगढ प्रातः 09.00 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी जनपरतिनिधियो,वार्ड पार्षदगणो की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।




