• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चलते ट्रेलर में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जानः शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गोगुंदा-उदयपुर हाईवे पर आधा घंटा जाम रहा ट्रैफिक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 30, 2026
in Local
0
चलते ट्रेलर में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जानः शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गोगुंदा-उदयपुर हाईवे पर आधा घंटा जाम रहा ट्रैफिक

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-उदयपुर में बुधवार सुबह करीब 11 बजे बजरी से भरे एक ट्रेलर में अचानक आग लगे गई। आग लगते ही ट्रेलर का केबिन जलने लगा। ड्राइवर ने ट्रेलर से कूदकर अपनी जान बचाई। जनहानि होने से टल गई। घटना बेकरिया थाना क्षेत्र में मोरस टोल के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर डिसा गांव से बजरी भरकर उदयपुर की ओर जा रहा था। मोरस टोल के पास अचानक ट्रेलर के केबिन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप ले लिया। केबिन पूरी तरह आग की चपेट में आ गया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, केबिन में शॉर्ट सर्किट का कारण आग लगना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर बेकरिया थानाधिकारी रामअवतार मीणा जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग की घटना के चलते गोगुंदा-उदयपुर नेशनल हाईवे 27 पर करीब आधा घंटा ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली और आग बुझने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था बहाल कराई। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Previous Post

सांड को हटाने गया युवक ट्रेलर के नीचे आया, मौतः सींग मारा तो युवक का बैलेंस बिगड़ा; सब्जी खरीदने आया था, ट्रेलर जब्त

Next Post

तखतगढ-गुरुवार को एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान एवम् एक पेड मा के नाम गंवाई तालाब स्वच्छता ही सेवा थीम कार्यक्रम होगा आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page