PALI SIROHI ONLINE
बाली। मुंडारा में ग्रामीण विकास पंचायतराज व आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की माताजी दौलीबाई के निधन पर शोक व्यक्त करने बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत व विधि मंत्री जोगाराम पटेल,
सहकारिता मंत्री गौतम दक, जालौर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी, राज्य पशुपालन कल्याण बोर्ड़ पूर्व उपाध्यक्ष भूपेन्द्र देवासी, जैसलमेर विधायक छोटूसिंह,सिकराय विधायक विक्रम वंशीवाल,राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, रेवदर विधायक मोतीराम कोली,चौहटन विधायक आदुराम मेगवाल आदि ग्रामीण विकास पंचायतराज व आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी के घर पर पहुंचे।
उन्होंने राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की माताजी दौलीबाई के निधन पर शोक व्यक्त कर दिवगंत दौलीबाई की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।इस अवसर पर उपजिला प्रमुख डॉ. जगदीश चौधरी, कोट पूर्व सरपंच रतनसिंह पुनाडिया,कोट पूर्व सरपंच अल्ताफ खान,आवरी माता (चित्तौड़) सरपंच अशोक राइका, वार्डपंच गिरधारी मेवाड़ा मुंडारा भी साथ थे।उक्त जानकारी मंत्री देवासी के निजी सहायक जगदीश देवासी ने दी।
वीडियो