• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पालड़ी जोड़ में गौमाता व बछड़े की प्रतिमा का अनावरण ग्रामीणों ने किया पूजन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 30, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पालड़ी जोड़ में गौमाता व बछड़े की प्रतिमा का अनावरण ग्रामीणों ने किया पूजन

तखतगढ 30 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर उपखंड के पालड़ी जोड़ गांव चौहटा में मंगलवार को गौमाता एवं बछड़े की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रतिमाओं का पूजन कर माला पहनाई गई और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अनावरण किया गया। ग्राम प्रशासक महेंद्र मेवाड़ा ने कहा कि गौमाता हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का प्रतीक हैं।

गांव में गौमाता एवं बछड़े की प्रतिमा स्थापित होने से नई पीढ़ी को भी गौसेवा और संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। रवि मेवाड़ा ने ग्रामीणों से गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रवि हरिशंकर मेवाड़ा, नेकुआ हनुमानजी मंदिर के महाराज तुलसीराम, मोडसिंह, नारायणसिंह, पूर्व सरपंच हंसाराम गर्ग, सुरेश खंडेलवाल सहित गांव के मौजिज लोग मौजूद रहे। उपस्थितजन ने गौमाता एवं बछड़े की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान शंकरलाल हिरागर, महेश मीणा, नारायणलाल मीणा, कनिष्ठ सहायक रूपाराम मेघवाल, मनोज खंडेलवाल सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous Post

तखतगढ-नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों का सुथार समाज ने किया बहुमत

Next Post

तखतगढ नगर पालिका मे आगामी 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक 10 दिवसीय “सेवा सेतु अभियान 2026” के केम्प का होगा शुभारंभ

Next Post
तखतगढ नगर पालिका मे आगामी 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक 10 दिवसीय “सेवा सेतु अभियान 2026” के केम्प का होगा शुभारंभ

तखतगढ नगर पालिका मे आगामी 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक 10 दिवसीय "सेवा सेतु अभियान 2026" के केम्प का होगा शुभारंभ

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page