PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/पिंटू अग्रवाल
*मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बुधवार को रहेंगे सुमेरपुर दौरे पर*
पाली, 29 सितम्बर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बुधवार, 30 सितम्बर को सुमेरपुर दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बुधवार को अपराहं 2ः10 बजे बाछडाऊ से प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे सुमेरपुर हैलीपेड पहुंचेंगे। वे यहां से 3ः05 बजे रवाना होकर 3ः10 बजे टाउन हॉल सुमेरपुर पहुचेंगे तथा दोपहर 3ः10 बजे से सायं 5ः10 बजे तक टॉउन हॉल में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। वे सायं 5ः10 बजे कार्यक्रम स्थल से हैलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे तथा सायं 5ः20 बजे सुमेरपुर हैलीपेड से जोधपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।




