PALI SIROHI ONLINE
मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 1 अक्टूबर को जिला परिषद सभागार में
पाली, 29 सितम्बर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण एवं मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। पाली जिले मेंजिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन 1 अक्टूबर 2026 को जिला परिषद सभागार, पाली में किया जाएगा।
जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने रोजगार उत्सव के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा नवचयनित अभ्यर्थियों को समारोहपूर्वक नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के लिए पशुपालन विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। नोडल विभाग द्वारा कार्यक्रम के आयोजन के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए आवश्यक समन्वय किया जाएगा।
दिनांक 01.10.2026 को आयोजित किए जाने वाले रोजगार उत्सव के लिए प्रदत्त निर्देशानुसार सभी विभाग अपने विभाग से संबंधित सूचना कार्यकारी एजेंसी पशुपालन विभाग को jd.pali.ah@rajasthan.gov.in पर भिजवाने का श्रम करावें।
जिला प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों को कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं, नवचयनित अभ्यर्थियों की उपस्थिति तथा नियुक्ति पत्र वितरण संबंधी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।




