PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-मेघवाल समाज छात्रावास में गणेशनाथ महाराज शिव मठ, सांचौर के सानिध्य में आमसभा हुई। इसकी अध्यक्षता छात्रावास समिति अध्यक्ष भाणाराम काबावत ने की। शुरुआत बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर के सामने दीप जलाकर हुई।
मुख्य वक्ता गणेशनाथ महाराज ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही वंचित वर्ग और समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। महाराज ने एकजुट होकर छात्रावास को मजबूतबनाने का आह्वान कियासभा में 24 गांव हवेली पट्टी के सैकड़ों समाजबंधु शामिल हुए। छात्रावास के विकास के लिए सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। अब हर परिवार से सालाना 500 रुपए और सरकारी अधिकारी-कर्मचारी सालाना 25 हजार रुपए सहयोग देंगे।
सेवानिवृत्त सीआई अमृतलाल दहिया, शिक्षाविद् डॉ. वचनाराम काबावत, पारसाराम वाणिका, नोपाराम चौहान, कालाराम दादालियन और पुखराज लूर ने भी विचार रखे। युवाओं ने शैक्षणिक उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।




